Posts

Showing posts from January, 2024

इस वेबसाइट की मदद से कुछ ही दिनों में ठीक हो जाएंगी खराब सड़कें

Image
 सड़के छोटी दूरी की यातायात के लिए हमें सुगम गति प्रदान करती है। ऐसे में यदि सड़क टूटी-फूटी हो उसमें दरार आ जाए और रोड पर बड़े-बड़े चकट्टे निकल आएं तो दुर्घटना हो जाए तो कोई बड़ी बात न होगी। ऐसे में सड़क मंत्रालय के मंत्री नितिन गडकरी सड़क को अच्छा बनाने के साथ उसकी गुणवत्ता को लेकर भी संबंधित विभागों से मीटिंग करते रहते हैं। लेकिन इसके बावजूद भी कई सड़के खस्ते हाल में ही रहती हैं।  ऐसे में आज इस पोस्ट के से हम बताने जा रहे हैं कि कैसे आप एक वेबसाइट की मदद से त्वरित रूप से अपने अगल-बगल की सड़कों को ठीक करवा सकते हैं। कोविड महामारी के समय को छोड़ दिया याए तो एक आंकड़े के अनुसार 25% सड़क दुर्घटनाएं टूटी फूटी और गढ्ढे वाली सड़कों के कारण होती हैं। लेकिन अब आप वेबसाइट के जरिए खराब सड़कों को ठीक करवा सकते हैं, वो भी घर बैठे। क्या है प्रोसेस, आइए जानते हैं... खराब सड़कों और गड्ढों के चलते न जाने रोजाना कितनें लोगों का एक्सिडेंट्स होते रहते हैं जिनके बारें में हमें जानकारी भी नहीं रहती है। ऐसे में एक ही सवाल मन में आता है कि इन खराब सड़को को ठीक करवाने के लिए हम अपनी तरफ से क्या कर स...

ऐसे कर सकते हैं अपने 10 साल पुराने आधार कार्ड को फ्री में अपडेट

Image
 आधार कार्ड हर एक भारतीय के लिए, सबसे जरूरी डाक्यूमेंट्स में एक बन गया है। इसलिए यदि आधार से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव होता है, तो उसकी जानकारी भी आपको होना जरूरी है। ऐसे में आज हम आपको इस पोस्ट के माध्यम से आधार से जुड़े तीन नए अपडेट बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए मददगार साबित हो सकते हैं। जिसमें महिलाओं से लेकर बुजुर्गों तक के लिए कुछ जरूरी नियमों में बदलाव हुए हैं। ऐसे में यदि आपको अभी तक आधार से संबंधित ये तीन जरूरी अपडेट आपको नहीं कराएं हैं या आपको इस बारे में नहीं पता है तो जल्दी ही अपडेट करा लें। क्योंकि ये अपडेट्स आपके लिए काफी सहायक होने वाले हैं।  फिंगरप्रिंट काम न कर रहे हों जिनके फिंगरप्रिट काफी मशक्कतों के बाद भी काम न कर रहे हो अब ऐसे लोगों के IRIS SCAN की सहायता से वे अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं या अपडेट करवा सकते हैं। 10 साल पुराना आधार कार्ड आधार को लेकर जो दूसरा अपडेट आया है वह यह है कि यदि आपका आधार कार्ड 10 वर्ष या उससे ज्यादा पुराना है और आपके आधार कार्ड से जुड़े पते या नंबर, जैसे बेसिक डिटेल्स में परिवर्तन बीते सालों या दिनों में कुछ परिवर्तन हुआ है। ऐसे ...

फास्टटैग की KYC करना जरूरी, नहीं तो 31 जनवरी के बाद ब्लैकलिस्ट कर दिए जाएंगे

Image
हाल ही में नेशनल अथॉरिटी ऑफ इंडिया(NHAI) ने घोषणा करते हुए कहा है कि 31 जनवरी 2024 के बाद अधूरी KYC वाले फास्टैग को ब्लैकलिस्ट कर दिया जाएगा। यानी अब आपको वाहनों के फास्ट टैग को KYC से अपडेट करवाना जरूरी हो गया है। इसे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से अपडेट कर सकते हैं। इस संदर्भ में एनएचएआई का दावा है कि ऐसा कई मामलों में देखा गया है कि एक वाहन के लिए कई फास्टैग जारी किए गए हैं। हालांकि, नए कार्यक्रम के तहत, सरकारी एजेंसी का लक्ष्य यह सुनिश्चित करना है कि एक वाहन पर सिर्फ एक ही फास्ट टैग लगे हों। आपको अगाह कर दें कि यदि आप एक ही फास्टैग का इस्तेमाल कई वाहनों के लिए या एक ही वाहन के लिए कई फास्टैग का इस्तेमाल कर रहे हैं, तो यह आपके लिए चिंता की बात होनी चाहिए।  यदि आप निश्चित नहीं हैं कि आपका लेटेस्ट फास्ट टैग केवाईसी अपडेटड है या नहीं, तो इसी समय आप इसकी जांच कर लें और जरूरी हो तो अपडेट कर ले। अगर आपको इस प्रक्रिया के बारे में नहीं पता है तो आप हमारे इस पोस्ट को पढ़ें... सबसे पहले आपको बता दें कि इसके लिए आपको किसी भी बैंक में जाकर चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। ये काम आप ऑनलाइन...