Posts

Showing posts with the label #biobubble

Bio-Bubble ( जैव सुरक्षित बुलबुला)

Image
बायो-बबल जिसे हिंदी में जैव सुरक्षित बुलबुला या इको बबल भी कहा जाता है वहीं कई लोग इसे केवल बुलबुला कह कर भी चिन्हित करते हैं। इसका ज्यादा प्रयोग कोविड-19 महामारी के दौरान खेले जाने वाले खेलों में किया गया है। बायो बबल उन खिलाड़ियों के लिए एक ऐसे वातावरण का निर्माण करने का प्रयास करता है जो बाहर के वातावरण से बिल्कुल भिन्न होता है और खेल प्रतियोगिता के अनुकूल होता है। कहने का तात्पर्य है कि यह खिलाड़ियों को बाहरी दुनिया के वातावरण से पूरी तरह अलग करके, कोरोनावायरस जैसे घातक महामारी से, खिलाड़ियों के बाहरी दुनिया के संपर्क को सीमित कर देता है ताकि जोखिम को कम से कम करके उसे रोका जा सके और खेल प्रतियोगिता को सुचारू रूप से चलाया जा सके। कौन होता है इको बबल के अंदर और उसे क्या पालन करना होता है? इको बबल कहे तो एक नया शब्द है जिसकी ज्यादा बातें खेल क्षेत्र में है। यह बबल एक तरह से क्वॉरेंटाइन जैसा है पर इसके नियम और शर्तें बहुत ज्यादा कठिन हैं। बायो बबल का प्रयोग ऐसा नहीं है केवल खेल क्षेत्र में ही हो , इसका प्रयोग विभिन्न क्षेत्रों में भी किया जा सकता है परंतु यह बहुत ही खर्...