खुशखबरी: IPL 2021 के बचे हुए मैच UAE में खेले जाएंगे, हुआ डेट का ऐलान
कोरोना के प्रकोप के चलते आईपीएल 2021 को अप्रैल में स्थगित कर दिया गया था। इस मैच के स्थगित होने के बाद क्रिकेट प्रेमी आगे के मैच के लिए व्याकुल थे। bcci के समक्ष भी आगे के मैच कब और कहाँ खिलाएं जाए, आशंका बनी हुई थी। पर अब सब आशंका को दूर करते हुए आईपीएल 2021 डेट की घोषणा कर दी गयी है। Ipl 2021 के बचे हुए मैच अब 19 सितंबर से UAE में खेले जाएंगे जहाँ फाइनल मैच 15 अक्टूबर को खेला जाएगा। UAE में मैच का सुभारम्भ मुम्बई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाड़ी करेंगे।