CSR (CORPORATE SOCIAL RESPONSIBILITY)
कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व भारत अपने आदर्श संस्कृति और परोपकार की भावना के साथ सभ्यता को अभिन्न रूप में देखता और मानता है। इसी के चलते व्यापारिक मूल्यों में भी सामाजिक जीवन का विचार विद्यमान हुआ दिखता है। आज के आधुनिक युग में कॉरपोरेट और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के विकास में एक महत्वपूर्ण भूमिका को निभाने के साथ-साथ औद्योगिकीकरण का विस्तार भी हुआ है। ऐसे में यह भी देखा गया है कि भारत और विश्व के अन्य देशों में केवल कॉरपोरेट में कुछ ही चुनिंदा व्यक्ति हैं जिन्होंने सामाजिक स्तर से जुड़कर व्यक्तिगत स्तर पर अपना योगदान, समाज में देने का प्रयास किया है। उदाहरण के लिए बिल गेट्स, रतन टाटा, अजीम प्रेमजी आदि। कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (Corporate Social Responsibility या "CSR") एक प्रकार का अंतरराष्ट्रीय निजी व्यवसाय है जो स्व-नियमन है। संपत्ति के मालिकाना हक के रूप में देखें तो विश्व के लगभग 1% आबादी के पास ही ज्यादातर संपत्ति है, लेकिन सामाजिक जिम्मेदारी के रूप में देखें या परखें तो देखते हैं कि इनकी भूमिका बेहद ही निराशाजनक है। CSR क्या है? कार्पोरेट सामाजिक उत्तरद...