टेलीविजन का इतिहास भारत के संदर्भ में
Television विश्व मे टेलीविजन का इतिहास W3XK, चारलेस फ्रेंचिस जेन्किस ने जुलाई 2, 1928 को पहला व्यापारिक लाइसेंस्ड टेलीविज़न स्टेशन यूनाइटेड स्टेट में बनाया गया। 1936 में बर्लिन में हुए समर ओलंपिक का पहली बार सीधा प्रसारण किया गया टेलीविजन पर, यह खेल समारोह का पहला मौका था जहाँ खेल को टीवी पर सीधा प्रसारित किया गया हो। वर्ष 1939, मई 17 को अमेरिका के एक कॉलेज में बेसबॉल गेग का आयोजन कोलंबिया और प्रिंसटन के मध्य हुआ था, यह अमेरिका का पहला खेल समारोह था जिसे टीवी पर प्रसारित किया गया था। जॉन बेयर्ड को आधिकारिक रूप से टेलिविज़न का जनक माना जाता है। 1936 में ब्रिटिश ब्रॉडकास्टिंग कारपोरेशन(BBC) ने दुनिया की पहली टेलीविजन सेवा को प्रारम्भ किया। 1939 तक टेलिविजन प्रसारण संयुक्त राज्य अमेरिका में भी शुरू हो गया।( द्वितीय विश्वयुद्ध का प्रारंभ जिसके अंतर्गत टेलेविज़न के विकास में रुकावट आयी पर द्वितीय विश्वयुद्ध के खत्म होने के बाद एक बार फिर से इसमें तेजी आई) 1950 में बृहद पैमाने पर अन्य देशों में भी टेलेविज़न का प्रसारण शुरू हुआ। प्रारंभिक टेलेविज़न प्रसारण मात्र श्वेत-श्याम था। 1953 में USA क...