UNO (UNITED NATION ORGANISATION)
संयुक्त राष्ट्र संघ संयुुक्त रााष्ट्र संंघ UNO एक अंतरराष्ट्रीय संगठन है, जिसकी स्थापना वर्ष 1945 को अक्टूबर 24 को द्वितीय विश्वयुद्ध(1939 से 1945, लगभग 7 साल) के समापन के बाद हुई थी। इस युद्ध का समापन जापान के हिरोशिमा और नागासाकी पर अमेरिका द्वारा गिराए गए परमाणु बम के रूप में हुआ, जिस त्रासदी के निशान आज भी जापान में देखे जा सकते हैं। क्या यह संगठन एकाएक विश्व पटल पर अवतरित हुआ? ऐसा नहीं है कि इस संगठन का निर्माण एकाएक द्वितीय विश्वयुद्ध के बाद हो गया हो और यह संयुक्त राष्ट्र संघ के रूप में उभर आया हो। ऐसे अंतरराष्ट्रीय संगठन का निर्माण प्रथम विश्वयुद्ध (1914 से 1918, लगभग 5 साल) के बाद बनाया गया था। युद्ध के परिणामों और उसकी त्रासदी को देखते हुए प्रथम बार अंतरराष्ट्रीय संगठन के रूप में किसी संगठन की आवश्यकता का अनुभव किया गया जिसके बाद वर्ष 1919 में राष्ट्र संघ बनाने का निर्णय लिया गया पर यह अपने उद्देश्य में पूर्ण नहीं हो सका और द्वितीय विश्वयुद्ध होते ही इसकी महत्वता भी खत्म हो गयी क्योंकि इस संगठन का मुख्य उद्देश्य था कि इस संगठन का मुख...